PAYDAY: Crime War एक रोमांचक बहु-खिलाड़ी प्रथम-व्यक्ति शूटर गेम है, जिसमें आपको एक पुलिस या फिर एक डाकू बनने का विकल्प चुनना होता है। आप जो विकल्प चुनेंगे उसी के आधार पर आपको दो में से कोई एक लक्ष्य मिलेगा: डाकू एक तिजोरी को तोड़ने का प्रयास करेंगे, और पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए कुछ भी करने पर आमादा होगी!
PAYDAY: Crime War की नियंत्रण विधियाँ टचस्क्रीन डिवाइस के लिए पूरी तरह से अनुकूलित हैं। बस अपने चरित्र को स्क्रीन की वायीं ओर दिये गये वर्चुअल ज्वॉयस्टिक की मदद से आगे बढ़ाएँ, और दाहिनी ओर दिये गये बटन की मदद से अपने अस्त्र से निशाना दागें। इसके अलावा स्क्रीन की दाहिनी ओर कूदने, अपने अस्त्र को दोबारा लोड करने एवं ग्रेनेड लांच करने के लिए भी बटन दिये गये हैं।
PAYDAY के PC एवं कंसोल संस्करण की ही तरह PAYDAY: Crime War में भी ढेर सारे चरित्र हैं, पुलिस और डाकू दोनों। यही नहीं, आप जितना ही ज्यादा खेलेंगे, उतनी ही नयी सामग्रियाँ आप अनलॉक कर पाएँगे: दर्जनों मास्क, सूट, अस्त्र, सहायक सामग्रियाँ, ढेर सारी नयी तिजोरियाँ, और इससे भी ज्यादा नयी विशिष्ट सामग्रियाँ!
इन सबके साथ, एवं उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स के बल पर आप अपने डिवाइस PAYDAY: Crime War को अनुकूलित कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन टीम-आधारित FPS है, जो PAYDAY पर गेम खेलने का बेहतरीन अनुभव आपको Android डिवाइस पर उपलब्ध कराता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या PAYDAY: Crime War रद्द कर दिया गया था?
हाँ, Starbreeze द्वारा विकसित PAYDAY: Crime War के संस्करण को 2019 में रद्द कर दिया गया था। हालाँकि, PopReach Incorporated ने 2022 में एक नया गेम अपडेट जारी किया।
मैं Android के लिए नया PAYDAY: Crime War APK कहाँ से डाउनलोड कर सकता हूँ?
आप Android के लिए नया PAYDAY: Crime War APK Uptodown से डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ, आपको इस एक्शन से भरपूर वीडियो गेम के नवीनतम अपडेट और पिछले संस्करण दोनों मिलेंगे।
Android के लिए PAYDAY: Crime War APK कितना स्थान लेता है?
Android के लिए यह APK लगभग 85 MB स्थान लेता है। हालांकि, खेलने के लिए, आपको शुरू करने से पहले अतिरिक्त 800 MB डेटा डाउनलोड करना होगा।
क्या PAYDAY: Crime War निःशुल्क है?
हाँ, PAYDAY: Crime War निःशुल्क है। इस गेम को खेलने के लिए आपको कोई फीस नहीं देनी है जिसमें आप दुश्मनों को मारने और शहर में अराजकता फैलाने के लिए दर्जनों हथियारों का उपयोग करते हैं।
कॉमेंट्स
एक त्रुटि लिखता है कि कुछ ऐसा है जो फ़ोन Redmi 12 नहीं है
बेहतरीन खेल
बहुत मनोरंजक, सरल लेकिन मजेदार 😀
कृपया प्ले स्टोर पर वापस आएं 😭😭😭😭😭😭😭😭
अच्छा
पहले से डाउनलोड किया और अगले चरण में कहा गया (पहले व्यक्ति शूटर स्क्रिप्ट। स्थानीयकरण स्थैतिक स्थानीयकृत पे डे गेम्स) यह काम नहीं कर रहा हैऔर देखें